{"_id":"6ae2633ec03b7069e2026132","slug":"karwa-chauth-is-today-markets-are-abuzz-with-henna-mehndi-and-adornments-basti-news-c-207-1-bst1005-170507-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: करवाचौथ आज, मेहंदी और शृंगार का बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: करवाचौथ आज, मेहंदी और शृंगार का बाजार गुलजार
विज्ञापन
बाजार में करवा और पूजन सामग्री की खरीदारी करते लोग
बस्ती। करवाचौथ से एक दिन पहले बुधवार को शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। साड़ी, चूड़ी, आभूषण और शृंगार सामग्री की दुकानों पर दिनभर रौनक रही। वहीं, मेहंदी लगवाने और ब्यूटी पार्लरों में सजने-संवरने के लिए महिलाओं को इंतजार करना पड़ा। वहीं, कारोबारी भी खरीद से खुश दिखे।
देर रात तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। भीड़ के चलते मालवीय रोड और गांधीनगर मार्ग पर जाम के हालात रहे। करवाचौथ का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखेंगी। पर्व की तैयारियों को लेकर महिलाओं ने बुधवार को पूजा और शृंगार से जुड़ी सामग्री की खरीदारी की। गांधीनगर, शालीमार मार्केट, कंपनीबाग, मंगलबाजार, पांडेय बाजार, मालवीय रोड और सुर्तीहट्टा सहित शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। मान्यता के अनुसार, महिलाएं शाम को सोलह शृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह रहा और घरों में भी दिनभर तैयारियां चलती रहीं।
-
मेहंदी लगवाने के लिए करना पड़ा इंतजार
बाजारों में जगह-जगह लगे स्टॉलों पर महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाती नजर आईं। शालीमार मार्केट समेत अन्य व्यस्त बाजारों में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ रही। साड़ी, चूड़ी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर खरीदारी तेज रही।
विज्ञापन
-
पूजन सामग्री की भी हुई खरीदारी
करवाचौथ की पूजा के लिए महिलाओं ने मिट्टी और चीनी के करवे, छलनी, पूजा कैलेंडर और अन्य पूजन सामग्री खरीदी। व्रत के पारंपरिक पकवान तैयार करने के लिए जरूरी सामान की भी खरीदारी हुई। बाजारों में ठेलों और सड़क किनारे लगी दुकानों पर पूजन सामग्री की बिक्री होती रही। सड़कों पर सजी पूजन सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ दिखी।