फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Karsevak sad at not getting invitation

Basti News: पुलिस की लाठी और जेल काटने वाले कारसेवक निमंत्रण नहीं मिलने से दुखी

Sun, 14 Jan 2024 02:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Jan 2024 02:21 PM IST
विज्ञापन
Karsevak sad at not getting invitation
-1990 के राममंदिर आंदोलन की यादों से आज भी रोमांचित हो उठते हैं कारसेवक
विज्ञापन

- बस्ती,गोरखपुर व देवरिया जेल में कटी कई रातें, पुलिस की लाठी भी खाई

संवाद न्यूज एजेंसी

गौर, बस्ती। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चारों तरफ उत्साह का माहौल है, लेकिन श्रीराम मंदिर आंदोलन के लिए वर्ष 1990 में पुलिस की लाठी और जेल की हवा खानेवाले कारसेवक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र नहीं मिलने से दुखी हैं। हालांकि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बहाने राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संस्मरणों को याद कर फिर रोमांचित हो उठते हैं। वे बताते हैं कि कैसे वे कारसेवा के लिए अयोध्या पहुंचे या पुलिस ने कैसी यातनाएं उन्हें दीं।
-----
आठ अक्टूबर 1990 को मंदिर आंदोलन के लिए अयोध्या जाते समय पैकोलिया पुलिस ने हर्रैया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था। उस समय जो लोग भगवा वस्त्र पहने हुए थे उनके साथ पुलिस ज्यादा सख्ती बरत रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को पहले बस्ती, फिर गोरखपुर और देवरिया में रखा। इस तरह लगभग 26 दिन जेल में काटने पड़े। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक चंद्रशेखर कमलापुरी खेत-खलिहान के रास्ते किसी तरह से हर्रैया तिराहे पर पहुंचे लेकिन वहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तमाम यातनाओं के बावजूद मंदिर आंदोलन का उत्साह कम नहीं हुआ। वह पल आज भी जब याद आते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र पांडेय परासडीह-गौर
-------------
मंदिर आंदोलन के लिए तीस दिन तक जेल काटने के बाद भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं मिला। इसको लेकर मन दुखी है। आज भी वह दिन याद है, जब अयोध्या में कर्फ्यू लगा था। पुलिस से बचने के लिए लोग पैदल चलकर किसी तरह से अयोध्या पहुंच रहे थे। उस समय पुलिस से कहासुनी, धक्कामुक्की तक हुई थी। आज मन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से काफी उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रभान शुक्ल रेलवे स्टेशन चौराहा-गौर
---------------

छह दिसंबर 1992 को पैकोलिय थानाध्यक्ष जबरन गौर व बभनान क्षेत्र के कारसेवकों को जेल भेज रहे थे, जिसका हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया। उस समय के हालात ऐसे थे कि घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। उस वक्त अगर पुलिस को पता चल जाता कि कोई भगवाधारी है या कारसेवा में जा रहा है तो फौरन गिरफ्तार कर लेती थी। 15 दिन देवरिया जेल में रहने के बाद गोरखपुर के बशारतपुर में बनाई गई अस्थाई जेल में रखा गया।
पप्पू प्रजापति-बभनान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article