फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kanwar trip postponed in basti

कांवड़ यात्रा स्थगित, घर में भी कर सकते हैं जलाभिषेक : आईजी

Sun, 05 Jul 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
kanwar trip postponed in basti
कांवड़ यात्रा स्थगित, घर में भी कर सकते हैं जलाभिषेक : आईजी
विज्ञापन

बस्ती। आईजी आशुतोष कुमार ने कहा है कि सावन में लोग जलाभिषेक घरों में आसपास के शिवालयों में करें। वह पुलिस लाइंस सभागार में बस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए इस साल कांवड़ यात्राएं स्थगित रहेंगी।
कहा कि इसे रोकने के लिए जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। ताकि कोई श्रद्धालु जल लेने अयोध्या स्थित सरयू नदी न जा पाए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 56 शिव मंदिर हैं। श्रद्धालु घर में ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने की कोशिश करें। उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर एक बार में केवल पांच श्रद्धालु जल चढ़ाने जा सकते हैं। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करना होगा और मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि ग्राम निगरानी समिति व कांवड़ समिति के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार करा जाए। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले में कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। किसी भी स्थान पर मेला, शिविर, भंडारा, जलपान स्थल आदि का आयोजन नहीं किया जाएगा। जिले में पहले से ही धारा 144 लागू है।
विज्ञापन

सीओ गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 94 बैरियर लगाए गए हैं। इनमें 12 बैरियर अंतर जनपदीय हैं। बस्ती में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 9454401933 संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। बैठक में एडीएम रमेश चंद्र, एएसपी रविंद्र कुमार सिंह, अयोध्या के एडीएम डॉ. वैभव शर्मा, एएस विजय पाल सिंह, संतकबीरनगर के एडीएम संजय पांडेय, एएसपी संजय कुमार, सिद्धार्थनगर से एएसपी मायाराम वर्मा, गोंडा, उतरौला, अंबेडकरनगर, बलरामपुर के एसडीएम व सीओ बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed