फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kaneez increased her pride by joining the UP team... got a silver medal

Basti News: यूपी टीम में शामिल होकर कनीज ने बढ़ाया मान...मिला सिल्वर मेडल

Sun, 28 Dec 2025 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kaneez increased her pride by joining the UP team... got a silver medal
सम्मान लेतीं कजीज।
बस्ती। लखनऊ में आयोजित 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष-महिला) चैंपियनशिप के महिला वर्ग में यूपी टीम में शामिल बस्ती जनपद की नेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी कनीज फातिमा ने शानदार प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है। यूपी टीम वैसे तो दूसरे स्थान पर रहकर सिल्डर मेडल जीती लेकिन, प्रदर्शन बेहतर रहा।
विज्ञापन

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मुकाबले हुए। महिला वर्ग के फाइनल में हिमाचल प्रदेश ने मेजबान उत्तर प्रदेश को 33-19 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में शुरू में दोनों ही टीमों के मध्य कांटे की टक्कर हुई थी। इस दौरान मेजबान लड़कियों ने भी खासी फुर्ती दिखाई लेकिन हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ियों ने अपने अनुभव व तालमेल के सहारे दबाव बनाया। यूपी टीम में शामिल बस्ती गांधीनगर क्षेत्र की नेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी ने बताया कि टीम को सिल्वर मेडल मिला है। मध्यम परिवार की कनीज शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती की नियमित खिलाड़ी हैं। मुफलिसी में रहकर हैंडबॉल खेल में ककहरा सीखा। नेशनल प्लेयर बनकर अब क्षितिज पर चमक बिखरते हुए इंडिया टीम से खेलने का सपना है। कनीज ने बताया कि टीम के सिल्वर मेडल मिलने पर टीम के सभी खिलाड़ियों को वाराणसी में सम्मानित किया गया। हैंडबॉल कोच विकास सोनकर, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी प्रमोद जायसवाल, सचिव अजय श्रीवास्तव, राना दिनेश प्रताप सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed