{"_id":"6939d9b8f13949a03c0f159f","slug":"kalash-yatra-was-taken-out-for-shrimad-bhagwat-katha-basti-news-c-207-1-bst1006-149255-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली गई कलश यात्रा
Thu, 11 Dec 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
दुर्गा नगर आदर्श परिवार की कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
बस्ती। दुर्गा नगर आदर्श परिवार कटरा में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची, यहां से कुआनो नदी का जल लेकर श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचे।
कलश यात्रा में राधा-कृष्ण की झांकी और भगवान शंकर के तांडव स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। ढोल-नगाड़ों, शंख ध्वनि, भजन-कीर्तन और पुष्प वर्षा के बीच कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसमें महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग, समाजसेवी, व्यापारी और ग्रामीण अंचल से आए श्रद्धालु शामिल रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज के नैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का महासंगम है।