फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kalash Yatra taken out for the installation of Hanuman Ji's idol

Basti News: हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा

Tue, 29 Apr 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 29 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out for the installation of Hanuman Ji's idol
वाल्टरगंज। विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत मझौआ जगत से सोमवार की सुबह हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा मझौआ जगत गांव से होती हुई केशवारा, महादेवा, पलान गांव एवं मलंग बाबा के स्थान पर पहुंची। वहां से कलश में जल भर कर श्रद्धालु मझौआ जगत पहुंचे और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य राघव व चंदन ने मंत्रोचारण कर हनुमान जी की नवनिर्मित मूर्ति की स्थापना के बाद प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीहनुमान जी की संगीतमयी कथा का शुभारंभ किया गया। कथा 30 अप्रैल तक चलेगी। 30 अप्रैल की शाम को पूर्णाहुति के बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कलश यात्रा के मुख्य यजमान संजय वर्मा, चंद्रेश सोनी, रामायणी चंद्रप्रकाश पांडेय, विंध्याचल सिंह, रामनवल सिंह, ग्राम प्रधान वृजनरायण सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, पंकज यादव, उदय शंकर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed