{"_id":"670834e057b049cedc04d2c4","slug":"kajal-won-in-hammer-throw-and-nasreen-won-in-shot-put-basti-news-c-207-1-sgkp1006-125439-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हैमर थ्रो में काजल और गोला क्षेपण में नशरीन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हैमर थ्रो में काजल और गोला क्षेपण में नशरीन ने मारी बाजी
Fri, 11 Oct 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
कृषक इंटर कॉलेज गौर में संपन्न हुई तहसील स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियो
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। कृषक इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर चल रहे दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को हैमर थ्रो में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया की छात्रा काजल प्रथम व गोला क्षेपण में राजकीय हाईस्कूल पिपरहिया गौर की छात्रा नशरीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के फाइनल में सीनियर वर्ग के 200 मीटर दौड़ में बिहरा इंटर कॉलेज महाराजगंज के छात्र शिवम यादव प्रथम, भटपुरवा इंटर कॉलेज के राजन द्वितीय, अशोक इंटर कॉलेज छावनी के छात्र राधे मोहन तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया की छात्रा प्रिया गौतम प्रथम, कृषक इंटर कॉलेज गौर की छात्रा करिश्मा द्वितीय और इसी इंटर कॉलेज की छात्रा मानसी तृतीय स्थान पर रहीं।
डिस्कस थ्रो में सिर्फ कृषक इंटर कॉलेज गौर की छात्रा नेहा सोनकर ने प्रतिभाग किया और प्रथम स्थान पर रहीं। हैमर थ्रो में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया की छात्रा काजल प्रथम व सुहानी द्वितीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में भटपुरवा इंटर कॉलेज के छात्र राजन कुमार प्रथम, बिहरा इंटर कॉलेज महाराजगंज के सचिन कुमार द्वितीय, अशोक इंटर कॉलेज छावनी के इंद्रजीत तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
1500 मीटर दौड़ में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया के अर्जुन कुमार प्रथम, कृषक इंटर कॉलेज गौर के सुमित द्वितीय, बिहरा इंटर कॉलेज महाराजगंज के अंकित वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में कृषक इंटर कॉलेज गौर की छात्रा राधा मौर्य प्रथम, नेहा सोनकर द्वितीय और वाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत की छात्रा पायल तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर जूनियर वर्ग में कृषक इंटर कॉलेज गौर के रत्नेश राजभर प्रथम, किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर के दिलीप कुमार द्वितीय व कृषक इंटर कॉलेज गौर के शैलेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला, विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर एवं नगर पंचायत बभनान के अध्यक्ष प्रबल मालानी ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।
खेल के आयोजक प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रबंधक उषा देवी, शारीरिक शिक्षक देवराज चतुर्वेदी, विवेक श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, जगन्नाथ, पवन कुमार शुक्ला, डॉ नवीन श्रीवास्तव, हीरालाल, संदीप मणि त्रिपाठी, प्रत्यूष आदि मौजूद रहे।द