फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kailashnath became the district president and Deepak became the general secretary

Basti News: कैलाशनाथ जिलाध्यक्ष तो दीपक बने महासचिव

Thu, 18 Jul 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 18 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Kailashnath became the district president and Deepak became the general secretary
- प्रोफेसर, टीचर एंड नॉन टीचिंग एंपलाइज विंग के बस्ती इकाई का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रोफेसर, टीचर एंड नॉन टीचिंग एंपलाइज विंग की मंडलीय बैठक बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी आरएल गौतम ने किया। इसमें सर्व सम्मति से प्रोफेसर, टीचर एंड नॉन टीचिंग एंपलाइज विंग ‘प्रोटान’ के बस्ती इकाई का गठन किया गया। जिसमें कैलाशनाथ जिलाध्यक्ष, दीपक सिंह ‘प्रेमी’ जिला महासचिव चुना गया।
बैठक में मौलिक डिजिटल रजिस्टर व ऑनलाइन हाजिरी के निर्णय को पूरी तरह से वापस लिए जाने के साथ ही अन्य समस्याओं और उनके निराकरण पर चर्चा की गई। इसमें विजय कुमार भारती जिला सचिव, दिवाकर अमर सिंह उपाध्यक्ष के साथ ही वृजमोहन कन्नौजिया को परसरामपुर, राकेश कुमार चौहान गौर और सत्या प्रकाश को साऊंघाट का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं जोखू पासवान को संतकबीरनगर जनपद का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कैलाशनाथ ने कहा कि डिजिटल रजिस्टर एवं ऑनलाइन उपस्थिति का निर्णय पूरी तरह से अव्यवहारिक है। ऐसी स्थिति में सरकार पूरी तरह से इस निर्णय को वापस लेने के साथ ही शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति सुविधा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद, महेन्द्र कुमार अमरोही, सत्येन्द्र सहाय, अनिल कुमार, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, लवकुश वर्मा, अखिलेश यादव, महेन्द्र कुमार, रामचन्द्र यादव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed