फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Justice got after 21 years long legal struggle

Basti News: 21 साल के लंबे कानूनी संघर्ष से मिला न्याय

Thu, 17 Aug 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 17 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Justice got after 21 years long legal struggle
बस्ती। चकबंदी कर्मी की लापरवाही ने एक काश्तकार को ऐसा उलझाया कि उसे न्याय पाने के लिए 21 साल तक की लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। अंत में उसे उच्च न्यायालय इलाहाबाद से न्याय मिला। शहर से सटे राजस्व ग्राम अमहट तप्पा दुबखरा परगना नगर पूरब का है। यहां एक गाटा की खतौनी में रुपनारायन सिंह पुत्र जगन्नाथ दर्ज था लेकिन चककर्ता अजय पाण्डेय ने उक्त खाते को एक ही नंबर में दो लोगों का नाम दिखा कर जमीन को ताल के खाते में दर्ज करा दिया। अपनी जमीन दूसरों के नाम होते देख खातेदार रूप नारायण सिंह के उत्तराधिकारी राम प्रकाश सिंह ने न्यायालय की शरण ली। यह मामला उच्च् न्यायालय में 21 वर्ष तक चला। इसके बाद राम प्रकाश सिंह को अपनी जमीन मिल सकी। न्याय मिलने पर रामप्रकाश सिंह ने कहा कि अपने पूर्वज की जमीन जिस पर उनका हक था को पाने के लिए अदालत में 21 साल से लड़ाई लड़ी। अब जाकर वह जमीन मिल सकी है। कह कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed