फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Just save the truck fell into the ditch

बस को बचाने में खाई में गिरा ट्रक

Sat, 07 Jan 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 07 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Just save the truck fell into the ditch
भानपुर के बरवापुल के निकट गढढे मे गिरा ट्रक।
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बैडा पुल के निकट शुक्रवार रात बस को बचाने की कोशिश में ट्रक खाईं में गिर गया। गनीमत रही की ट्रक चालक व अन्य दो सवारों को सुरक्षित बच निकले। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। ट्रक चालक गिट्टी लाद कर वाराणसी के शंकरगढ़ से नेपाल के कठेला लिए निकला था। 
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक पर साथ जा रहे मजदूर सुदामा ने बताया कि शुक्रवार की रात जैसे ही ट्रक बैडा पुल को पार करके आगे बढ़ा था कि समाने से आ रही बस को पास देने के लिए ड्राइवर ने ट्रक को सड़क की पटरी पर उतार दिया। इसी बीच ट्रक का एक पहिया टूूटी पटरी के बडे़ से गड्डे में फंस गया और गिट्टी लदा ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रक अनियंत्रित होते ही सभी कूद पड़े। खाई में गिर रहा ट्रक पहले एक पेड़ से टकराकर लटक गया। कुछ देर बाद नीचे गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सुदामा ने बताया कि बस को बचाने में ट्रक का एक पहिया टूूटी पटरी के बडे़ से गड्डे में फंस गया था हादसे के समय ट्रक चालक समेत हम तीन लोग ट्रक पर सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed