{"_id":"623b63c715b0bc393367c658","slug":"judicial-officers-lying-in-front-of-jcb-in-canal-excavation-dispute-basti-news-gkp4308481123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर खुदाई के विवाद में जेसीबी के आगे लेट गए न्यायिक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर खुदाई के विवाद में जेसीबी के आगे लेट गए न्यायिक अधिकारी
विज्ञापन

हर्रैया। तहसील क्षेत्र के छपिया शुक्ल गांव से होकर गुजर रही जमुनीपुर रजवाहा सरयू नहर खुदाई को लेकर चल रहे विवाद में बुधवार रात उस समय नया मोड़ आ गया जब गैर जनपद में तैनात एक न्यायिक अधिकारी खुदाई कर रही जेसीबी के सामने आकर लेट गए। उनका कहना है कि वह अपनी जमीन से होकर नहर नहीं गुजरने देंगे। न्यायिक अधिकारी के इस कदम से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे।
मौके पर कई थानों की फोर्स लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर मान मनौवल करने लगे। समाचार लिखे जाने तक कोई हल नहीं निकाला जा सका था। न्यायिक अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल का कहना है कि बिना अधिकार के जबरदस्ती प्रशासन उनकी जमीन में नहर खोदवाना चाहता है, मगर वह ऐसा नहीं होने देंगे। इससे पहले दिन में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर मापी कराई। इसके बाद जैसे ही जेसीबी से खुदाई शुरू हुई तो किसान मयंक शुक्ला व योगेंद्र ने एतराज किया। जिस पर थाने से पहुंची पुलिस ने दोनों को डांट डपट कर हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद नहर खुदाई का कार्य शुरू हो गया। इसकी सूचना न्यायिक अधिकारी को मिली तो वह रात होते-होते गांव पहुंच गए। उस समय जेसीबी चलते देख वह मौके पर पहुंचे ओर जेसीबी के सामने लेट गए। बताया जा रहा है कि जमुनीपुर से शुरू रजवाहे की नहर की खुदाई का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। छपिया शुक्ल गांव निवासी कुछ लोगों ने मुआवजा कम होने की शिकायत करते हुए अपने खेत में खुदाई नहीं होने दिया था। जिसको लेकर प्रशासन व काश्तकार में पहले भी बातचीत के माध्यम से समस्या का हल निकालने का प्रयास हुआ मगर बात नहीं बनी। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम विरोध कर रहे लोगों को समझाने में जुटी है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर वार्ता कर रहे हैं।