फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Joint team will demarcate Basti-Ayodhya

संयुक्त टीम करेगी बस्ती व अयोध्या का सीमांकन

Wed, 26 Feb 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Joint team will demarcate Basti-Ayodhya
विक्रमजोत ब्लॉक में अयोध्या और बस्ती का सीमांकन करने के लिए नक्शो को देखते राज्स्व कर्मचारी। - फोटो : BASTI
संयुक्त टीम करेगी बस्ती-अयोध्या का सीमांकन
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। बस्ती एवं अयोध्या जिले का सीमा विवाद हल होने के अंतिम चरण में है। दोनो जिलों के सीमाकंन को लेकर अयोध्या के सदर और हरैया सर्किल के नायब तहसीलदारों के नेतृत्व में दो दर्जन लेखपाल व कानूनगो पिछले एक माह से सीमांकन के लिए फील्ड वर्क कर रहे थे। बुधवार को कस्बा स्थित डाक बंगले पर दोनों जिलों के लेखपाल, कानूनगो और नायब तहसीलदार दो दिन से टेबल वर्क कर बृहद नक्शा बनाने में जुटे हैं। इसका 90 फीसद कार्य हो चुका है। इसके बाद दोनों जिलों के डीएम का निर्देश लेकर सरयू नदी के माझा क्षेत्र में स्थायी सीमा (पत्थरनसब) स्थापित किया जाएगा।
अयोध्या और अपने जिले की सीमा से सटकर बहती सरयू नदी के दोनो तरफ पांच किमी चौड़ाई में फैला माझा क्षेत्र में कोई स्थायी सीमा चिह्न नहीं है। इससे माझा क्षेत्र में खेती किसानी के दौरान वर्चस्व को लेकर विवाद होता है। मामले में छावनी थानाक्षेत्र के मड़ना माझा गांव निवासी राजवंत सिंह ने 10 वर्ष पहले उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट दाखिल कर बस्ती के मड़ना माझा, माझा बरही, जरही माझा, दलपतपुर माझा सहित अयोध्या के रामपुर पुआरी, काजीपुर माझा, दलपतपुर माझा का सीमांकन करने की मांग किया था। वर्ष भर पूर्व उच्च न्यायालय के आदेश पर दोनों जिलों के डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय अधिकारियों की टीम ने सीमांकन का कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन

दो चरणों में होगा सीमा सीमाकंन
जनपद सीमांकन के प्रथम चरण बस्ती के चार गांव मड़ना माझा, माझा जरही, माझा दलपतपुर, माझा किताअव्वल और अयोध्या के तीन गांव रामपुर पुवारी माझा, काजीपुर माझा, दलपतपुर माझा के सीमा का निर्धारण किया जा रहा है। सर्वे कार्य पूर्ण होने के पश्चात बुधवार को सीमा का सीमांकन का नक्शा-मानचित्र कार्य पूरा हो गया है। प्रशासन अब इन गांवो मे स्थाई पत्थर नसब करायेगी। सीमांकन स्थाई सीमा पत्थर की स्थापना होगी। सीमाकंन में शामिल अधिकारियों का कहना है कि दूसरे चरण में बस्ती के सीतारामपुर, माझा तिहुरा व माझा बरहटा का सीमांकन कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed