फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Job fair on the 28th; 50 companies to select youth

Basti News: रोजगार मेला 28 को, 50 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

Tue, 27 Oct 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Job fair on the 28th; 50 companies to select youth
बस्ती। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 28 अक्तूबर को फुटहिया-संसारपुर स्थित कर्मा देवी कॉलेज में वृहद रोजगार मेला लगेगा। इसमें करीब 50 कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती और कर्मा देवी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में बुधवार सुबह नौ बजे से अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। सहायक निदेशक सेवायोजन चंद्रकांत सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या प्रशिक्षण पूरा कर चुके अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार बायोडाटा और साक्षात्कार के आधार पर चयन करेंगी।
विज्ञापन

--------------

रोडवेज में संविदा चालक के पद पर भी भर्ती
रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बस्ती डिपो की ओर से संविदा बस चालकों की भर्ती भी की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी का कक्षा आठ उत्तीर्ण होना, कम से कम दो वर्ष का अनुभव और वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। मेले में शामिल होने और अन्य जानकारी के लिए कर्मा देवी कॉलेज, फुटहिया-संसारपुर या क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती से संपर्क किया जा सकता है। रोजगार मेले में पंजीकरण और प्रतिभाग करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed