{"_id":"625f0c6f8e4a033913238681","slug":"jatha-has-gone-to-sringi-rishi-ashram-basti-news-gkp433951754","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रृंगी ऋषि आश्रम रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रृंगी ऋषि आश्रम रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शृंगी ऋषि आश्रम रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
दुबौलिया (बस्ती)। आस्था के पर्याय चौरासी कोसी परिक्रमा मंगलवार को जिले के अंतिम पड़ाव स्थल हनुमान बाग चकोही से शृंगी ऋषि आश्रम अयोध्या के लिए रवाना हो गई। श्रद्धालु जय श्रीराम का जयघोष व भजन-कीर्तन करते हुए सरयू नदी के शेरवाघाट पर पहुंचे और नाव से नदी पार करके आगे की यात्रा पर चले गए।
प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दो बड़ी नावों का प्रबंध किया गया था। तेज धूप में पहुंचे श्रद्धालुओं के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा। सभी तेज आवाज में जय श्रीराम का उद्घोष करते आगे बढ़ते रहे। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के तट पर पूजा-अर्चना भी की। श्रद्धालुओं को नाव में बैठाने के लिए दुबौलिया पुलिस के जवान सुबह से मुस्तैद रहे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें कतार से नाव में बैठाया। क्षेत्राधिकारी कलवारी एवं प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया मनोज त्रिपाठी ने बताया कि अधिकांश श्रद्धालु परिक्रमा के लिए रवाना हो गए हैं।