फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Janmashtami: Shops selling tableau decorations are decorated

जन्माष्टमी : झांकी सजाने के सामान की दुकानें सजीं

Tue, 12 Aug 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami: Shops selling tableau decorations are decorated
बस्ती। रक्षाबंधन के बाद बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा एवं झांकी सजाने के सामान से दुकानें सज गई हैं। जन्माष्टमी को लेकर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, झूला, बांसुरी आदि की बिक्री शुरू हो गई है। श्रद्धालु भी पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। अभी यह तैयारी थोक व्यापारियों के दुकानों पर चल रही है। जहां शहर और ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदार पहुंच कर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जन्माष्टमी में झांकी सजाने से लेकर पूजा पाठ में काम आने वाली ज्यादातर थोक की दुकानें पुरानी बस्ती में हैं। खरीदारी के लिए अब फुटकर दुकानदार पहुंचने लगे हैं। जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे ही थोक की दुकान पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का सामान खरीदने आये सोनहा क्षेत्र के व्यापारी अजय वर्मा कहते हैं कि रक्षाबंधन के बाद अब जन्माष्टमी की तैयारी की जा रही है। एक दो दिन में ही दुकानें सज जाएंगी। जन्माष्टमी की झांकी सजाने वाले लोग खरीदारी के लिए आने लगेंगे।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती के थोक व्यापारी संतोष कुमार बताते हैं कि अब फुटकर दुकानदार खरीदारी के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण के बाल रूप की मूर्तियां और राधा-कृष्ण की मूर्तियों, राधा-कृष्ण की पोशाक की मांग अधिक रहती है। इसकी बिक्री भी आरंभ हो गई है। जन्माष्टमी पर झांकी सजाने के सामानों के थोक विक्रेता ब्रजेश गुप्ता बताते हैं जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की मूर्तियों, झूला आदि की मांग रहती है। उन्होंने बताया कि थोक बाजार में उनके पास बाल गोपाल की मूर्तियां 50 रुपये से लेकर 700 रुपये के रेंज में उपलब्ध है। झूला 75 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक, वस्त्र 30 रुपये से लेकर 200 रुपये तक, बांसुरी 15 रुपये से लेकर 50 रुपये तक, माला 5 रुपये से लेकर 50 रुपये तक, मोर पंख 10 रुपये से लेकर 25 रुपये के रेंज में उपलब्ध है। उन्होंन कहा कि इस मूर्ति, झूला, पोशाक, मोर पंख, व मुकुट, मोतियों की माला, बांसुरी आदि की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed