फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jammu Tawi Express running late by 17 hours

Basti News: 17 घंटे की देरी से चल रही जम्मूतवी एक्सप्रेस

Thu, 02 May 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Jammu Tawi Express running late by 17 hours
भीषण गर्मी में ट्रेन प्रतीक्षा में यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

बस्ती। कई घंटे की देरी से चल रही एक्सप्रेस ट्रेनों को लेकर रेल यात्रियों को भीषण गर्मी के चलते स्टेशन पर ट्रेन प्रतीक्षा को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को जम्मूतवी भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 17 घंटे व सहरसा नई दिल्ली समर एक्सप्रेस ट्रेन 8 घंटे की देरी से चल रही है।ट्रेनों के विलंब की वजह से यात्रियों का सफर मुश्किल होता जा रहा है।

रेलवे बोर्ड की ओर से यात्रियों को सुविधा देने के लिए कई समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही है। बावजूद उसके रेल यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है।पिछले तीन दिनों से एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही है।बुधवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर अमरनाथ एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से पहुंची।जबकि लोकमान्य तिलक गोरखपुर समर एक्सप्रेस 7 घंटे विलंब रही।सहरसा नई दिल्ली समर एक्सप्रेस 8 घंटे,नई दिल्ली दरभंगा 4 घंटे, पाटिलपुत्र लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे व जम्मू तवी भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 17 घंटे विलंब से चल रही है।
विज्ञापन

बस्ती स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री राजदीप सिंह व मुकेश कुमार ने बताया कि भागलपुर तक की यात्रा करना है और इस भीषण गर्मी के मौसम में 15 घंटे से अधिक का समय बीत गया।स्टेशन पर बैठकर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा हूं। यात्रा के लिए घर से जो खाने- पीने का सामान लाया था।वह भी खत्म हो गया है।अब स्टेशन पर पैसे खर्च कर भूख और प्यास बुझाई जा रही है। रेलवे बोर्ड को चाहिए कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विलंब हो रही ट्रेनों को समय से चलाएं। जिससे यात्री अपनी यात्रा समय से पूरी कर सकें।यात्री पूनम गौड़ ने बताया कि बरौनी तक की यात्रा करनी है। लेकिन स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते-करते मन ऊब गया है। कभी सोचा नहीं था,कि इतना देर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री रेखा चौधरी मुजफ्फरपुर तक की यात्रा को लेकर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही है।यात्रियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड की इस व्यवस्था से सफर करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात पूछताछ ऑपरेटर इंद्रपाल सिंह व सौरभ पाल ने बताया कि जम्मूतवी भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस से यात्रा करने वाली यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ी। क्योंकि यह ट्रेन 17 घंटे विलंब से चल रही है।इसके साथ ही कई एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही है।यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी के बारे में पल-पल की स्थिति से यात्रियों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed