{"_id":"6ac56d58956db7a6db065ed8","slug":"jal-jeevan-mission-pipe-found-in-a-drain-jal-nigam-officials-reprimanded-basti-news-c-207-1-bst1001-168746-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नाली में मिला जलजीवन मिशन का पाइप जल निगम के अफसरों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नाली में मिला जलजीवन मिशन का पाइप जल निगम के अफसरों को लगाई फटकार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। विकास परियोजनाओं की हकीकत परखने आए शासन के विशेष सचिव शेषनाथ दूसरे दिन मंगलवार को कुदरहा ब्लॉक के पसड़ा गांव पहुंचे। नाली में जलजीवन मिशन का पाइप फेंका देख विशेष सचिव नाराज हो गए। उन्होंने जल निगम के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। समूचे गांव में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया।
विशेष सचिव के नाराज होने पर जलनिगम के अधिकारी सकते में आ गए। उन्होंने नाली में पाइप देख सवालों की बौछार कर दी। कहा कि विभागीय अधिकारी किस तरह का पर्यवेक्षण कार्य कर रहे हैं, उन्हें इस तरह की अव्यवस्था क्यों नहीं दिख रही है। निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर नाली से पाइप हटाकर उपयुक्त स्थान पर उसे बिछाया जाए। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल हर हाल में उपलब्ध कराया जाए। हर घर जल के लिए कनेक्शन आवंटित किया जाए। यदि इसमें आगे लापरवाही हुई तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विशेष सचिव ने ग्राम पंचायत पसड़ा और बानपुर में संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लाभार्थियों से सीधे संवाद भी किया। पसड़ा उपकेंद्र पर एएनएम से टीकाकरण की प्रगति जानी। पशुपालकों से पशुओं के टीकाकरण के बारे में जानकारी ली, जिस पर समय से टीकाकरण होने की बात सामने आई। निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आवास योजना की लाभार्थी ज्ञानमती पत्नी इंद्रमणि, पूनम पत्नी महेंद्र, बन्नो पत्नी हाफिज अली, मोहिउद्दीन पुत्र जाफर, संजय पुत्र रामविलास, शारदा पत्नी रमजय, शारदा और सावित्री पत्नी घुरहू के आवास की जांच की। विशेष सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों को शतप्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
बानपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान पसड़ा गांव में विधवा महिला पूनम के घर बिजली का कनेक्शन नहीं पाया गया। महिला ने बताया कि रात के समय उनके घर में अंधेरा रहता है। इस पर विशेष सचिव ने विद्युत निगम के अधिकारियों को संबंधित महिला के घर तत्काल कनेक्शन देने का निर्देश दिया।