फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jagjivan Ram's major contribution in building modern India

Basti News: आधुनिक भारत के निर्माण में जगजीवन राम का बड़ा योगदान

Mon, 08 Jul 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jagjivan Ram's major contribution in building modern India
पुण्यतिथि पर सहभोज का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत नगर बाजार के खुटहन वार्ड नंबर चार अटल नगर में पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के बाद सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या लोग शामिल हुए।
मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पाण्डेय ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया। जगजीवन राम के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में जगजीवन राम का भी बड़ा योगदान था। पंडित जवाहार लाल नेहरू के मंत्रिमंडल में जगजीवन बाबू सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे। कहा कि 1971 में बंगलादेश मुक्ति आंदोलन के समय बाबू जगजीवन राम देश के रक्षा मंत्री थे।
विज्ञापन

उस समय पाकिस्तान के 91 हजार सैनिकों ने भारत के सैनिक कमांडर के समक्ष आत्म समर्पण किया था। यह देश नहीं बल्कि विश्व के इतिहास एक अभूतपूर्व घटना थी। कहा कि जगजीवन राम एक गरीब परिवार में जन्म लेकर बड़े संघर्ष का सामना किया तथा तत्कालीन व्यवस्था में अछूतोद्धार के लिये सामाजिक व्यवस्था में परिवर्त्तन लाने की लड़ाई लड़ी। आज कृतज्ञ राष्ट्र बाबू जगजीवन राम के योगदान को स्मरण कर उनके चरणों में शत-शत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा प्रसाद मिश्र ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे बल्कि एक समाज सुधारक भी थे।बाबू जगजीवन राम ने देश के दलितों एवं सामाजिक रूप से पिछड़े समुदाय के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया। इस अवसर पर यशराज केके, बृजेश, देवानन्द पाण्डेय, शकुंतला देवी, शौकत अली, कांति देवी, अमित कुमार, अर्जुन कुमार यादव,सोमई,हनुमान समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed