{"_id":"62892db882bad56b99364caa","slug":"iti-54-tranee-has-got-placement-in-cities-basti-news-gkp437673973","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के 54 प्रशिक्षुओं को मिला महानगरों में प्लेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई के 54 प्रशिक्षुओं को मिला महानगरों में प्लेसमेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई के 54 प्रशिक्षुओं को मिला महानगरों में प्लेसमेंट
बस्ती। नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 150 रिक्त पदों के सापेक्ष 54 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया। इस रोजगार मेले में पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सहायक निदेशक सेवायोजन मणि मोहन ओझा ने बताया कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 25 मई को मंडल स्तर पर वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें तीन हजार युवाओं का चयन किया जाना है।
रोजगार मेले में विकास ग्रुप फरीदाबाद ने 20 रिक्त पदों के सापेक्ष सात प्रशिक्षुओं का चयन किया। कपारो मारुती लिमिटेड नोएडा ने 10 रिक्त पदों के सापेक्ष दो प्रशिक्षुओं को चयनित किया। भारत सीट मानेसर व गुड़गांव प्लांट ने 40 रिक्त पदों के सापेक्ष 20 लाभार्थियों का चयन किया। पैजेट नोएडा ने 50 रिक्तियों के सापेक्ष 20 प्रशिक्षुओं का चयन किया। लार्स मेडिकेयर ने 30 रिक्तियों के सापेक्ष पांच प्रशिक्षुओं को चयनित किया। आईटीआई की प्लेसमेंट पार्टनर क्वैसकार्प लिमिटेड दिल्ली का विशेष सहयोग रहा। आईटीआई प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षुओं को न्यूनतम 11 हजार दो सौ और अधिकतम 13 हजार रुपये प्रतिमाह की मानदेय पर चयनित किया गया। मौके पर जिला रोजगार सहायता अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा, प्लेसमेंट प्रभारी राजेश प्रताप सिंह, रमापति, संतोष कुमार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अरविंद कुमार, उमारमण त्रिपाठी, दयाशंकर मौर्या आदि मौजूद रहे।