{"_id":"6510936e34257fbe4c00d644","slug":"it-did-not-rain-even-after-forecast-basti-news-c-207-1-sgkp1004-4876-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनुमान के बाद भी नहीं हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनुमान के बाद भी नहीं हुई बारिश
Mon, 25 Sep 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
दिन मे छाये रहे बादल नही हुई बारिश।
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में दो दिनों से घने बादल छाए हुए हैं। इसके बावजूद बारिश नहीं हो रही है। रविवार को मौसम विभाग ने जिले में मध्यम बारिश का अनुमान भी बताया था। हालांकि घने बादलों और पूर्वी हवाओं के कारण मौसम सुहाना बना रहा।
भले ही मौसम का मिजाज बदला हो लेकिन घने बादलों के बाद भी बारिश न होने से लोग अचंभित हैं। प्रगतिशील किसान राममूर्ति मिश्र बताते हैं कि पहले काले घने बादल होने के कुछ ही देर में चारों ओर पानी ही पानी नजर आता था। इसे बार जाने क्या हो गया है कि घने बादलों के बाद भी बारिश नहीं हो रहा है। वह कहते हैं कि मौसम ठंडा हो जाने से पानी की जरुरत कम नहीं हो जाती है। जीने के लिए सभी को पानी की जरूरत होती है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अनुमान के अभी 48 घंटे पूरे नहीं हुए हैं। सोमवार को भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। बताया कि 24 घंटे में मध्यम बारिश हो सकती है।