{"_id":"60d61e288ebc3e3068089c6b","slug":"investigation-basti-news-gkp399522071","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना निस्तारण कनेक्शन देने की जांच होगी, दो सदस्यीय टीम को सौंपा गया जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना निस्तारण कनेक्शन देने की जांच होगी, दो सदस्यीय टीम को सौंपा गया जिम्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर की रंजीत कॉलोनी में जिस परिसर पर बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया था, उसे निस्तारित किए बगैर ही कनेक्शन दे दिया गया। इसकी जांच दो सदस्यीय टीम करेगी। टीम सात दिन में जांच रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को सौंपेगी।
विद्युत वितरण खंड प्रथम (नगरीय) के मालवीय रोड स्थित रंजीत कॉलोनी में एक परिसर पर बिजली चोरी का मुकदमा 22 मई 2018 को कोतवाली में दर्ज कराया गया था। बिजली चोरी मामले का निस्तारण किए बगैर चार जनवरी 2019 को इसी परिसर पर कनेक्शन दे दिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है। टीम में एईआर प्रियंका शाह व उपखंड अधिकारी राम इकबाल प्रसाद हैं। उन्होंने बताया कि टीम कनेक्शन देने के प्रकरण की जांच कर सात दिन में रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।