फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Internet facility is equipped with Dubulia

इंटरनेट सुविधा से लैस हुआ दुबौलिया

Fri, 21 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 21 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Internet facility is equipped with Dubulia
ग्राम पंचायतों को नेट सुविधा - फोटो : अमर उजाला
  डिजिटल इंडिया के क्रम में शुक्रवार को दुबौलिया ब्लॉक भी इंटर नेट की दुनिया से जुड़ गया। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री व संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने समारोह पूर्वक उद्घाटन किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रधानों से योजनाओं का हाल जाना।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने कहा कि बीएसएनएल ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। केंद्र में भाजपा सरकार के आने के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत देश की 250 लाख ग्राम पंचायतों को इंटर नेट से जोड़ने का लक्ष्य है। प्रथम चरण में एक लाख ग्राम पंचायतों को मार्च 17 तक इंटर नेट की सुविधाओं को लैस कर दिया जाएगा। जिले के पांच ब्लॉक दुबौलिया, कप्तानगंज, सल्टौआ, सदर और बहादुरपुर ब्लॉक को प्रथम चरण में इंटरनेट की सुविधा से आच्छादित करने के लिए चुना गया है। शुक्रवार को मंत्री मनोज सिन्हा ने दुबौलिया को इंटरनेट से जोड़कर भिउरा की ग्राम प्रधान बदामा देवी के प्रतिनिधि संजय तथा दुबौलिया ग्र्राम प्रधान महिमा सिंह के पति अनिल सिंह के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से योजनाओं का हाल चाल जाना।  दुबौलिया ब्लॉक में 63 ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन

दूरसंचार के मुख्य महा प्रबंधक टीएन शुक्ला ने बताया कि जिले के 14 ब्लॉकों से पांच ब्लॉकों में ऑप्टिकल फाइबर का काम चल रहा है। इंटर नेट की सुविधा हो जाने से टेली एजूकेशन, टेली मेडिसिन समेत कई कार्यक्रमों को किया जा सकता है। इन क्षेत्रों के कॉलेज व्यवस्था से जुड़कर विद्यार्थियों को लाभ पहुंचा सकते हैं।इसी तरह देश के किसी कोने में बैठे डॉक्टर से रूबरू होकर इलाज करा सकते हैं। सांसद हरीश द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी 14 ब्लॉकों को इंटर नेट सुविधा से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीबीएनएल के सीजीएम सुभाषचंद्र कौशल, सीनियर जीएम गया प्रसाद त्रिपाठी गोरखपुर और बस्ती के जिला प्रबंधक बीएसएनएल आरके जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed