{"_id":"580a592d4f1c1b1030704cfb","slug":"interlocking-road-on-the-pitch-and-getting-pavage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिच रोड पर खड़ंजा और इंटरलाकिंग हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिच रोड पर खड़ंजा और इंटरलाकिंग हो रहा
अमर उजाला बस्ती
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Road
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवसृजित रुधौली नगर पंचायत अभी पूरी तरह से अस्तित्व में भी नही आया और सरकारी धन के गोलमाल करने की योजना बना ली। गोलमाल करने का आलम यह है कि नगर पंचायत पिच रोड पर खड़ंजा और इंटरलाकिंग लगवा रहा, जो कि नियम विरुद्ध और सरकारी धन के दुरुपयोग करने की श्रेणी में आता है। इसे लेकर कई सवाल अभी से खड़े होने लगे हैं। कार्य स्थल पर कार्यों से संबंधित विवरण बोर्ड न लगाने से सड़क निर्माण करने वाली कार्य दाई संस्था को लेकर असमंजस की स्थित बनी हुई है। इस बारे में जिम्मेदार अगले बगले झांक रहे हैं।
बरसात के मौसम में सीएचसी रूधौली मार्ग पर गड्ढा हो जाने के कारण जलजमाव की समस्या बनी रहती है। जिस पर नगर पंचायत की ओर से गड्ढों में ईट के टुकड़े और मिट्टी डालकर कामचलाऊ बना दिया जाता है। बाद में हल्की बारिश में फिर से गड्ढा बन जाता है। बाद में जब समस्या अधिक बढ़ गई तो स्थानीय निकाय ने पिच रोड पर खड़ंजा लगवा दिया। यही कार्य पुन: रुधौली-डुमरियागंज मार्ग को ठीक करने के नाम पर किया जा रहा था, मगर स्थानीय विरोध के चलते गड्ढों में खड़ंजा लगाकर मिट्टी भरने का काम रोक दिया गया, मगर अब कस्बे के महादेव सिंह मार्ग पर दो जगहों पर पिच रोड पर इंटरलाकिंग लगवाने का कार्य हो रहा है, जो नियम विरुद्घ है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
क्या कहते है जिम्मेदार :-
इन शिकायतों की जानकारी नहीं दी गई, शासनादेश के अनुसार काम कराने के लिए जिम्मेदारों से बात करता करूंगा।
संजय प्रताप जायसवाल, विधायक-रुधौली
अभी तक कराए गए कार्यों पर बोर्ड लगाने के लिए जेई को निर्देश दे दिए गए हैं। रुधौली नगर पंचायत के कार्यों की जानकारी जेई ए.के. सिंह ही दे पाएंगे।
आर पी श्रीवास्तव, ईओ नगर पंचायत - रुधौली
नगर पंचायत रुधौली के किसी भी कार्य का विवरण मेरे पास नहीं है। क्योंकि वहां अभी तक न तो कोई भवन है और न ही कोई आलमारी। जब किसी कार्य का विवरण मांगा जाता है तो बस्ती आफिस से लेकर जानकारी दे दी जाती है।
विज्ञापन
एके सिंह, जेई नगर पंचायत