फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Inter-district gang of vehicle thieves busted in basti

Basti News: वाहन चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Fri, 26 Aug 2022 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 10:52 AM IST
सार

बरामद की गई पांच में से चार बाइक बस्ती जिले से चोरी की गई थीं। इनमें दो बाइक हर्रैया थानाक्षेत्र, एक परशुरामपुर व एक बाइक गौर थानाक्षेत्र से चोरी की गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर थाना गौर, पैकोलिया, थाना छपिया जनपद गोंडा, थाना धानेपुर जनपद गोंडा में वाहन चोरी, चोरी, एनडीपीएस, कॉपीराइट एक्ट, आपदा प्रबंधन अधिनियम, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
 

विज्ञापन
Inter-district gang of vehicle thieves busted in basti
पैकोलिया पुलिस और एसओजी ने तीन अंतर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI

विस्तार

बस्ती जिले के पैकोलिया पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय बाइक चोरों के गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद की गई है। इनमें एक बाइक गौर थाने में तैनात आरक्षी की है। पकड़े गए तीनों दोस्त हैं। ये गिरोह का रैंबो नाम रखकर वारदात को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन


एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी व सीओ शेषमणि उपाध्याय ने पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बृहस्पतिवार को एसओ पैकोलिया दुर्गेश कुमार पांडेय टीम के साथ बैरिहवा मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग कर रहे थे। तभी एटीएम फ्राड की जांच करने एसओजी के प्रभारी रोहित उपाध्याय टीम के साथ पहुंच गए। इसी दौरान परसा की ओर से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में राम प्रसाद चौधरी निवासी सलहदीपुर थाना पैकोलिया बस्ती, अजय उर्फ वीर वर्मा निवासी सिसहनी थाना छपिया गोंडा और तिलकराम उर्फ झिनकू निवासी भेलखा थाना छपिया गोंडा शामिल हैं। जांच करने पर पता चला कि इनकी बाइक चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद की गई पांच में से चार बाइक बस्ती जिले से चोरी की गई थीं। इनमें दो बाइक हर्रैया थानाक्षेत्र, एक परशुरामपुर व एक बाइक गौर थानाक्षेत्र से चोरी की गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर थाना गौर, पैकोलिया, थाना छपिया जनपद गोंडा, थाना धानेपुर जनपद गोंडा में वाहन चोरी, चोरी, एनडीपीएस, कॉपीराइट एक्ट, आपदा प्रबंधन अधिनियम, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed