फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Inter-district gang of thieves busted, five arrested

Basti News: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 03 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Inter-district gang of thieves busted, five arrested
बस्ती। चोरी की कई घटनाओं में शामिल चोरों के गिरोह को छावनी थाने की टीम ने स्वॉट के सहयोग से पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें चोरी का सामान खरीदने वाला भी शामिल है। इनके कब्जे से वाहन समेत चोरी के कई सामान बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइंस प्रेक्षागृह में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि छावनी थानाक्षेत्र की चार चोरी की घटनाओं में इनकी तलाश थी। जबकि कोतवाली, हर्रैया व वाल्टरगंज में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात आरोपितों ने कबूली है। एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने आरोपी आरोपी शिखर सिंह निवासी धनेसरपुर थाना वजीरगंज गोंडा, छोटू सिंह उर्फ ओम सिंह निवासी बानेपुर थाना वजीरगंज गोंडा, सूरज सिंह व शिवपूजन चौहान उर्फ बुधई निवासी छतौना थाना छावनी बस्ती को बबुरहवा अंडरपास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ के आधार पर विभिन्न थानाक्षेत्रों में पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा किया गया। पकड़े गए आरोपितों की निशानदेही पर छतौना में बने अन्त्येष्टि स्थल से कुछ दूरी पर लगी गेहूं की फसल में नदी के किनारे से चोरी का सामान बरामद किया गया। आरोपी ओम सिंह ने पुलिस को बताया कि चोरी के कुछ आभूषण हम लोगों ने गोंडा के नवाबगंज कस्बा में सोने की दुकान पर ले जाकर एक सोनार निजामुद्दीन निवासी मोहल्ला मुट्ठीगंज थाना नवाबगंज गोंडा के यहां 35 हजार रुपये में बेचे थे। इस पैसे को आपस में बांट लिया था। इस आधार पर टीम ने निजामुद्दीन से पूछताछ की तो उसने चोरी के सामान खरीदने की बात कबूल ली। आरोपी छोटू सिंह उर्फ ओम सिंह के खिलाफ वजीरगंज थाने में भी दो आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन वारदातों का हुआ खुलासा
एसपी के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पैड़ा चौराहा से गत 22 मार्च की रात में विभिन्न दुकानों से, भादी खुर्द में मन्दिर से चोरी की थी। 23 मार्च की रात में छावनी के बबुरहवा में एक दुकान में चोरी की थी। गत 17 जनवरी को सेवरा लाला, चार मार्च को खड़ैचा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। 27 मार्च को देवखाल में जंगले में लगे ग्रील को उखाडकर चोरी की थी। हर्रैया क्षेत्र में 10 दिसंबर 2024 को भदासी में चोरी की। शहर कोतवाली में 28 नवंबर 2024 की रात्रि में प्रज्ञा पूजन भण्डार रौता चौराहा को निशाना बनाया था। 19 जनवरी को बानेपुर और छह फरवरी 2025 की रात में वजीरगंज गोंडा के करदह में चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed