{"_id":"66f85d58d8d49130810c5f49","slug":"inter-district-gang-of-thieves-busted-eight-accused-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124710-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का भांडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का भांडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार
Sun, 29 Sep 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
,
कलवारी व लालगंजक्षेत्र में सात चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप
ढाई लाख के जेवरात, नगदी और तीन बाइक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वॉट व सर्विलांस सेल की मदद से कलवारी पुलिस ने छरदही गांव में चोरी करने के आरोपी गिरोह का भांडाफोड़ किया है। इस अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात, 20 हजार 980 रुपये नगद, तीन बाइक और चोरी में इस्तेमाल उपकरण व हथियार बरामद किए गए हैं।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने पुलिस लाइंस सभागार में शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि चोरी की घटना के पर्दाफाश के लिए कलवारी थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के साथ प्रभारी स्वॉट टीम उमाशंकर त्रिपाठी को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर सात आरोपितों को भोयर और एक अन्य आरोपी को चमनगंज चौराहे के पास से शनिवार को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने कलवारी के छरदही में चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ ही स्कूलों को भी निशाना बना चुके हैं। बाइक की वारदातों में भी यह गिरोह शामिल रहा। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
एसपी ने बताया कि इस गैंग का सरगना रमेश निषाद निवासी औशानपुर माझा थाना इब्राहिमपुर जनपद आंबेडरक है। उसके खिलाफ बस्ती व आंबेडकर जनपद में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह ने जिले के कलवारी व लालगंज क्षेत्र में चोरी की सात घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
...
गिरोह के गुर्गों पर दर्ज हैं 24 के
चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह में शामिल गुर्गों के खिलाफ अलग-अलग जिलों में 24 केस दर्ज हैं। गैंग सरगना रमेश निषाद आंबेडकर के इब्राहिमपुर थाने का गैंगस्टर है। गैंग में शामिल आरोपी रामगुलाब उर्फ खुशबू, अजय निषाद निवासी पड़रिया (रोसया बाजार) थाना धनघटा संतकबीरनगर, सोनू निषाद निवासी पड़रिया (बलुहवा) थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर, कन्हैया निवासी नकहा थाना धनघटा संतकबीरनगर, शिवकुमार निवासी गोपालपुर थाना दुबौलिया बस्ती, मोहम्मद सारिम उर्फ टिड्डी निवासी छज्जापुर थाना कोतवाली टांडा जनपद आंबेडकर पर 12 केस दर्ज हैं। आरोपी विनोद कुमार सोनी निवासी ईश्वरनगर इल्फातगंज थाना इब्राहिमपुर जनपद आंबेडकर नगर पर एक केस दर्ज है।