{"_id":"653578b1fa757a654f0e1404","slug":"instructors-on-hunger-strike-to-increase-honorarium-basti-news-c-207-1-sgkp1004-6103-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मानदेय बढ़ाने के लिए अनशन पर बैठे अनुदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मानदेय बढ़ाने के लिए अनशन पर बैठे अनुदेशक
Mon, 23 Oct 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
आरोप, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार नहीं कर रही भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के नेतृत्व में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर रविवार को अनुदेशकों ने क्रमिक अनशन किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि दो अक्तूबर से क्रमिक अनशन हर रविवार को शास्त्री चौक किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार मांगों पर विचार नहीं कर पा रही है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है अनुदेशकों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह नौ प्रतिशत ब्याज की दर से मानदेय का भुगतान किया जाए। सरकार भुगतान करने के बजाय अनुदेशकों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ रही है।
उन्होंने कहा कि अनुदेशकों की नियुक्ति जुलाई 2013 में सात हजार रुपये प्रति माह की मानदेय पर हुई थी। दस साल में सरकार महज दो हजार रुपये ही मानदेय बढ़ा पाई है। इतने कम मानदेय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री जितेंद्र रावत, सनोज कुमार, दीनानाथ निषाद, सुशील वर्मा, चंद्रमुखी वर्मा आदि मौजूद रहीं।