{"_id":"66e3497931a6250bde094856","slug":"instructions-to-remove-water-from-construction-site-basti-news-c-207-1-sgkp1004-123727-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निर्माण स्थल पर भरा पानी को निकलवाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निर्माण स्थल पर भरा पानी को निकलवाने के निर्देश
Fri, 13 Sep 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय पचवस में निर्माणाधीन विज्ञान संकाय का स्थलीय निरीक्षण करते प्रमुख सचिव उच्च
प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन विज्ञान संकाय भवन का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल ने राजकीय महाविद्यालय पचवस के निर्माणाधीन विज्ञान संकाय का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने निर्माण स्थल पर पानी भरे होने की स्थिति देकर इसे तुरंत निकलवाने के अवर अभियंता जेपी यादव को दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।
प्रमुख सचिव ने महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों व छात्र-छात्राओं की संख्या के बारे में जानकारी ली। बताया कि राजकीय महाविद्यालय पचवस में विज्ञान व वाणिज्य संकाय संचालित करने के लिए भवन निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था जल निगम कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज लिमिटेड की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर अश्विनी कुमार, प्राचार्य डॉ. संदीप कुमार, डॉ. हरेंद्र विश्वकर्मा, डॉ. विशाल श्रीवास्तव, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अरुण पांडेय, प्रगति पांडेय आदि मौजूद रहीं। संवाद