फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions to give charge sheet to former secretary of Goumnari

गूमानारी के पूर्व सचिव को चार्जशीट देने का निर्देश

Tue, 13 Sep 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Instructions to give charge sheet to former secretary of Goumnari
डीएम प्रियंका निरंजन ने सीएचसी बनकटी का किया निरीक्षण। - फोटो : BASTI
गूमानारी के पूर्व सचिव को चार्जशीट देने का निर्देश
विज्ञापन

बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को बनकटी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गूमानारी, सिरौता गोशाला व पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान गूमानारी में विद्यालय की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त मिलने पर पूर्व सचिव सर्वेश कुमार को चार्जशीट देने का निर्देश बीडीओ को दिया। पीएचसी में फार्मासिस्ट दवाओं की उपलब्धता और स्टाक में मौजूद दवाओं की जानकारी नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय गूमानारी की बाउंड्रीवाल निर्माण की जांच रिपोर्ट देने का निर्देश बीडीओ और सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी को दिया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान व सचिव से नुकसान की वसूली की जाएगी। बाउंड्री का तत्काल इसका निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय 92 में 30 बच्चे उपस्थित पाए गए। 77 बच्चों का डीबीटी के माध्यम से ड्रेस, जूता, मोजा व बैग की धनराशि बैंक खाते में भेजे जाने की जानकारी बीईओ ने दी। विद्यालय में टाइल्स नहीं लगा मिला। जबकि, विद्यालय ए श्रेणी का है। प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश त्रिपाठी से जानकारी ली। विद्यालय के बगल स्थित विद्यालय की जमीन पर बाउंड्री न कराए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। विद्यालय के बगल स्थित तालाब का जीर्णोद्धार न कराए जाने पर बीडीओ धनेश यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही तालाब का जीर्णोद्धार और विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित कराएं।
विज्ञापन

गोआश्रय स्थल सिरौता का किया निरीक्षण
विद्यालय से पांच सौ मीटर आगे गूमारानी वृहद गोआश्रय स्थल सिरौता का डीएम ने निरीक्षण किया। 200 मवेशियों की क्षमता वाली गोशाला की क्षेत्र पंचायत निधि से बाउंड्रीवाल बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने गोशाला के भीतर जमीन समतल करने का निर्देश दिया। नाद पर पशु बांधने के लिए कुंडी न लगाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। परिसर में पौधे लगाने का निर्देश दिया। सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रियंका मणि त्रिपाठी को निर्देश दिया कि पानी निकासी के लिए नाली का प्रस्ताव तैयार कर भेजें। मौके पर सीवीओ डॉ. अश्वनी तिवारी, युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्टर में बेतरतीब मिली दवाओं की सूची
बस्ती। पीएचसी बनकटी का निरीक्षण करने पहुंची डीएम को चीफ फार्मासिस्ट मानक के अनुसार दवाओं की उपलब्धता की जानकारी नहीं दे पाए। वे ये भी नही बता पाए कि कितनी दवाएं स्टॉक में मौजूद हैं। मेडिसिन स्टॉक रजिस्टर के निरीक्षण में दवाओं की सूची बेतरतीबी मिली।

निरीक्षण के दौरान ओपीडी में 95 मरीज में देखे गए थे। लेकिन लैब द्वारा जांचें कम की गईं थीं। लैब के बाहर उपलब्ध जांच का नाम लिखवाने का निर्देश दिया। पीएचसी पर एंटी रैबीज के 80 तथा सांप काटने पर बचाव के 10 वायल इंजेक्शन उपलब्ध मिले। निरीक्षण में पीएचसी भवन जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त पाया गया। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि क्षेत्र पंचायत निधि से इसकी मरम्मत कराए। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए उन्होंने सचिव, रोजगार सेवक के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराने का निर्देश दिया। एमओआईसी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि चार आशाओं के मोबाइल के ये ऐप डाउनलोड कराया गया है। ब्लॉक में कुल 182 आशा तथा नौ आशा संगीनी हैं। डीएम ने मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र स्थित डिलिवरी रूम का निरीक्षण किया। आशाओं व प्रेरणा कैंटीन की स्वयं सहायता समूह की सखियों ने बताया कि कई महीनों से भुगतान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed