{"_id":"681a65fba771517882001253","slug":"instructions-to-close-illegal-cuts-on-the-highway-within-a-week-basti-news-c-207-1-bst1001-136128-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक सप्ताह के अंदर हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक सप्ताह के अंदर हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश
Wed, 07 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 07 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हाईवे पर अवैध कट से हो रहे हादसों पर प्रशासन ने गंभी रुख अख्तियार किया है। कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान एक सप्ताह के भीतर हाईवे के अवैध कट बंद कि जाने के निर्देश दिए गए हैं।
सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने एनएचएआई को सख्त हिदायत दी है कि हाईवे के अवैध कट को हरहाल में बंद किया जाए। इसके अलावा सर्विस लेन की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराकर ठीक कराया जाए। हाईवे पर बेतरतीब ढंग से वाहनों को न खड़ा होने दें। इससे जाम लगता है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को बिजली के खंभों पर रेडियम पट्टी लगाने के लिए निर्देशित किया, जिससे दुर्घटनाएं कम की जा सकें।
विज्ञापन
नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर लगी लाइट नहीं जलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि लाइटें नियमित जलनी चाहिए। यदि सड़कों और चाैराहों पर लगी लाइट में खराबी की शिकायत मिली तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसकी नियमित निगरानी की जाए। पीडी राजेश कुमार, ईओ नगरपालिका अंगद कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।