फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions to be cautious about lumpy disease in animals

Basti News: पशुओं में लंपी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की हिदायत

Thu, 21 Aug 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 21 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Instructions to be cautious about lumpy disease in animals
बस्ती। जिले में पशुओं में तेजी से फैल रही लंबी स्किन डिसीज को लेकर पशुपालकों को सतर्क रहने की जरूरत है। निशुल्क पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा 1962 में तैनात पशु डॉक्टर अनूप सोनकर ने पशुपालकों को जागरूक किया। यह संक्रामक बीमारी है, जो तेजी से फैलती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लंपी रोग मच्छर, मक्खी एवं कीटों के माध्यम से फैलता है। पशुओं के शरीर पर गांठ बनना, तेज बुखार आना, दूध में कमी, आंख-नाक से स्राव तथा पशु को बैठने में दिक्कत प्रमुख लक्षण हैं। समय पर इलाज न होने पर पशु की मृत्यु भी हो सकती है। डिप्टी सीवीओ डॉ. सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि पशुओं को मच्छरों मक्खियों से बचा कर रखें, बीमार पशु को अन्य पशुओं से अलग रखें, साफ सफाई का विशेष ध्यान दें, समय पर टीकाकरण कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग की ओर से वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। पशुपालक नजदीकी पशु अस्पताल में टीकाकरण कराएं। लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सालय या 1962 पर तत्काल संपर्क करें।
विज्ञापन

मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है। 1962 पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा के तहत अलग-अलग गांव में कैंप लगाकर पशुपालकों को लंपी रोग से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed