फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions given for revenue collection as per target

Basti News: लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली के दिए निर्देश

Sat, 26 Jul 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for revenue collection as per target
बस्ती। आयुक्त सभागार में शुक्रवार को कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली एवं कर-करेतर की समीक्षा के दौरान आयुक्त अखिलेश सिंह ने लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूली के निर्देश दिए। कहा कि सभी विभाग अभियान/प्रवर्तन कार्रवाई करके वसूली का लक्ष्य पूरा करें। इसमें पिछड़े विभाग कार्य योजना बनाकर निरंतर अभियान चलाए। अधिकारी मातहतों के साथ अलग से बैठक करें। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों के निस्तारण में अधिकारीगण गंभीरता बरतें। उभय पक्ष की मौजूदगी में विवादों का निस्तारण किया जाए। आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन तथा शासन से संबंधित मामलों की भी उन्होंने समीक्षा की। आगे कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत ट्रैफिक व्यवस्था, नगरीय क्षेत्र में लाइट व्यवस्था तथा वाहनों के संचालन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आम नागरिकों से गाइडलाइन का पालन अवश्य कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed