फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions for handover of completed projects

Basti News: पूर्ण परियोजनाओं को हैंडओवर करने के निर्देश

Fri, 02 May 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 02 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Instructions for handover of completed projects
बस्ती। आयुक्त अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को मंडल के बस्ती, संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर जिले की 50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। इसमें सड़क परियोजनाएं नहीं शामिल हैं। आयुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जितनी भवन परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उन्हें अविलंब संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाए।
विज्ञापन

कहा कि जिन जगहों पर निर्माण कार्य चल रहा है, वहां मानव श्रम बढ़ाकर कार्य को समय भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं के लक्षित तिथि पर पूर्ण न होने की आशंका हो इसकी जानकारी समय रहते दे दिया जाए। सीएमआईएस पोर्टल पर भी आंकड़ों को अद्यतन रखा जाए। जिससे जिले की रैंकिंग प्रभावित न होने पाए। सभी कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्यों में तेजी लाए। यदि इसमें कहीं भूमि विवाद या अन्य किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न हो रहा है तो स्थानीय प्रशासन की मदद ली जाए। समस्या का त्वरित निस्तारण कराकर कार्य प्रगति पर रखें। प्रत्येक परियोजना की भौतिक व वित्तीय प्रगति जरूर होनी चाहिए। कहा कि प्राप्त धनराशि का उपभोग नियमानुसार किया जाए। बैठक का संचालन उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी ने किया। इस मौके पर सीडीओ सार्थक अग्रवाल, जयेंद्र कुमार, जयकेश त्रिपाठी, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड- 4 राकेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed