{"_id":"6511dcbd0b349fd2a80604b4","slug":"instructions-for-deploying-anganwadi-workers-on-vacant-places-basti-news-c-207-1-bst1001-4906-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रिक्त स्थानों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैनात किए जाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रिक्त स्थानों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैनात किए जाने के निर्देश
विज्ञापन
बस्ती। जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने जिले के रिक्त स्थानों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तैनाती किए जाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिला पोषण समिति की बैठक के दौरान उन्हें बताया गया कि 2655 केंद्रों के सापेक्ष मात्र 2376 केंद्रों पर ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। डीएम ने डीडीओ को निर्देशित किया कि कमेटी गठित करके सभी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की तैनाती कराए।
ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 30 नवंबर तक संतृप्त किया जाना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया है कि इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण कराया जाए। बैठक में सीडीपीओ सदर के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका वेतन बाधित कर उन्हें परसरामपुर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सैम, मैम बच्चों, पोषण टैकर, टीएचआर यूनिट फंक्शन स्टेटस, एनआरसी, एनीमियामुक्त भारत, निपुण भारत, दिव्यांग रैंप, पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की।
इस मौके पर सीडीओ जयदेय सीएस, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, डीडीओ निर्मल कुमार द्विवेदी, बीएसए अनूप कुमार, डीपीओ सावित्री देवी आदि मौजूद रहे। संवाद