फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   inspection in river

Basti News: प्रमुख अभियंता बाढ़ ने जाना कटरिया चांदपुर तटबंध का हाल

Tue, 08 Aug 2023 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
inspection in river
दुबौलिया, बस्ती। क्षेत्र के कटरिया चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर गांव के निकट बाढ़ खंड के प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) आलोक कुमार जैन सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे पहुंचे। यहां उन्होंने तटबंध पर निरीक्षण किया। प्रमुख अभियंता ने सबसे पहले स्पर का हाल जाना। इसके बाद वह खलवा गांव के निकट बने बाढ़ चौकी पर गए।
विज्ञापन

प्रमुख अभियंता ने बाढ़ पर निगरानी के लिए कर्मियों को तटबंध पर बने चौकियों पर रात में निवास करने का निर्देश दिया। प्रमुख अभियंता ने तटबंध पर कुछ चिन्हित स्थलों पर सोलर लाइट लगवाने, बैकरोल से स्परों के निकट व संवेदनशील जगहों पर कटान रोकने के लिए परकोपाइन लगाए जाने का भी निर्देश दिया। करीब दो घंटे तक निरीक्षण के बाद वह लखनऊ लौट गए। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता अवनीश साहू, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र, अभियंता संजय यादव तथा विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed