फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   inspection

सीएमओ पहुंचे भदावल, एएनएम सेंटर पर मिलीं झाड़ियां, जर्जर दरवाजे-खिड़कियां

Wed, 04 Nov 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
inspection
सीएमओ पहुंचे भदावल, एएनएम सेंटर पर मिलीं झाड़ियां, जर्जर दरवाजे-खिड़कियां
विज्ञापन

कहा, ऐसा लगा मानो वर्षों से यहां कोई आया ही नहीं, सभी एएनएम को केंद्र से ही कार्यों का संचालन करने का दिया निर्देश
केंद्रोें पर न जाने वाली एएनएम को सख्त कार्रवाई की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम के निर्देश के क्रम में सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने मंगलवार देर शाम हर्रैया के भदावल स्थित एएनएम सेंटर पहुंचे। भवन में बड़े-बड़े घास फूस उगे मिले। खिड़की दरवाजे भी जर्जर पाए गए। इससे नाराज सीएमओ ने सभी एएनएम (ऑक्जिलरी नर्स मिडवाइफ) को अपने अपने केंद्र से ही सेंटर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा है कि जिन एएनएम सेंटरों पर सामान आदि गायब पाए गए हैं, संबंधित कार्यकर्ता उसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्हीं सामान की वसूली होगी।
सीएमओ ने बताया है कि भदावल की एएनएम सेंटर से दूर दूसरे स्थल पर कार्य करते पाई गई हैं। जिले में संचालित 230 एएनएम सेंटरों में अधिकांश की यही स्थिति है। कार्यकर्ता वहां जाती ही नहीं हैं। वे आसपास ही औपचारिकता निभाते हुए कार्य संपादित करती हैं। उल्लेखनीय है कि डीएम आशुतोष निरंजन ने जिले के सभी एएनएम सेंटरों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। चूंकि इन दिनों कोरोना को लेकर जहां लोगों को जागरूक करने के साथ ही क्षय रोगी खोजो अभियान, टीकाकरण सहित कई कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। बावजूद इसके एएनएम सेंटर से नदारद हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने कहा कि भदावल में भवन की स्थिति जर्जर है। वहां के हालात देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि वर्षों से उसके भीतर कोई गया ही नहीं। यह स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे एएनएम सेंटर जहां कार्यकर्ता नहीं जाते उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि सेंटरों से कोई भी सामान गायब होगा उसके लिए संबंधित एएनएम जिम्मेदार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed