{"_id":"656e2d0e82b56aa7150ac6ec","slug":"innocent-child-suffering-from-possible-dengue-dies-during-treatment-basti-news-c-207-1-sgkp1006-7907-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संभावित डेंगू पीड़ित मासूम की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संभावित डेंगू पीड़ित मासूम की इलाज के दौरान मौत
Tue, 05 Dec 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र के पगार गांव के डेंगू से पीड़ित मासूम की इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
पगार गांव निवासी जंग बहादुर पांडेय मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनके चार वर्षीय बड़े बेटे आशीष पांडेय को चार दिन पहले तेज बुखार आया। परिजन उसे कप्तानगंज के एक निजी अस्पताल में गए। वहां तबीयत में सुधार न होने पर परिजन रविवार रात उसे सीएचसी कप्तानगंज ले गए। मासूम का प्लेटलेट्स लगातार कम हो रहा था, वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में स्थित बिगड़ती देख डॉक्टरों ने मासूम को बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुररेफर कर दिया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान आशीष की मौत हो गई। कप्तानगंज के सीएचसी प्रभारी डॉ. बृजेश शुक्ला ने बताया कि बच्चे का प्लेटलेट्स लगातार कम हो रहा था। रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि नहीं हो पाई है। संवाद