फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Innerwheel Club gave the message of cleanliness by distributing dustbins

Basti News: डस्टबिन बांट इनरह्वील क्लब ने दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 12 Aug 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Innerwheel Club gave the message of cleanliness by distributing dustbins
बस्ती। नगर पालिका व बस्ती विकास समिति की राह पर इनरह्वील क्लब की महिलाएं भी चल पड़ी हैं। अपने स्रोत से मोहल्ले में डस्टबिन बांट रही हैं और लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के जीवन में खुशहाली भरने को उन्हें आर्थिक सहयोग करके उनका हौसला भी बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

क्लब ने स्वच्छता अभियान के तहत कंपनीबाग शिव मंदिर में और पुरानी बस्ती पांडेय बाजार शिव मंदिर में डस्टबिन वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य मंदिर परिसर और आसपास में स्वच्छता बनाए रखना और श्रद्धालुओं को कचरा उचित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित करना है। क्लब की अध्यक्ष आशा अग्रवाल ने कहा, स्वच्छता केवल हमारी आदत नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। हम चाहते हैं कि मंदिर और आसपास आने वाले सभी लोग स्वच्छ वातावरण का अनुभव करें। क्लब के कई सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु भी इसमें सहभागिता किए। सभी ने इस पहल की सराहना की और स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

---
महिलाओं में बांटे वस्त्र
इनरव्हील क्लब ने सामाजिक सेवा कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र और सुहाग का सामान वितरित किया। अध्यक्ष कला अग्रवाल ने बताया कि उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की महिलाओं को सम्मान और सहयोग प्रदान करना था। हमारा प्रयास है कि हर महिला को त्योहारों और विशेष अवसरों पर सम्मानपूर्वक सजने-संवरने का अवसर मिले। सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से उपहार भेंट किया। इससे महिलाओं के चेहरे पर खुशी और संतोष की मुस्कान दिखी। साथ ही क्लब सदस्यों ने ऐसे कार्यक्रमों को करते रहने का संकल्प दोहराया। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं ने इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed