फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Injured student died in Lucknow

सड़क हादसे में घायल छात्र की लखनऊ में मौत

Fri, 01 Jan 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Injured student died in Lucknow
सड़क हादसे में घायल छात्र की लखनऊ में मौत
विज्ञापन

महराजगंज(बस्ती)। दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। हर्रैया थानाक्षेत्र के रकबा गांव के रहने वाले अभिषेक सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह लखनऊ में एक विद्यालय में 11वीं का छात्र था।

बुधवार रात अभिषेक सिंह एक रिश्तेदार के साथ बस से उतर कर बिहरा गेट के पास रात 8:30 बजे सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को परिवार के लोग पहले जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। बाद में परिवार के लोग अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान अभिषेक सिंह (17) की मौत हो गई। अभिषेक सिंह दो भाइयों में बड़ा था। पिता विजय प्रताप सिंह घर पर ही रहकर खेती करते हैं। माता नीतू सिंह, भाई अभय सिंह, बड़े पिता लल्लू सिंह सहित परिवार का लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर्रैया के एसओ सर्वेश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed