{"_id":"6480de5fce3ea0866e0f7feb","slug":"injured-in-the-collision-of-two-bikes-died-in-lucknow-basti-news-c-7-1-197726-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो बाइकों की टक्कर में घायल की लखनऊ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो बाइकों की टक्कर में घायल की लखनऊ में मौत
Thu, 08 Jun 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। बस्ती महुली मार्ग पर बनकटी चौराहे के निकट मंगलवार को दो बाइकों में सामने से टक्कर हो गई। घायल 30 वर्षीय युवक की मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे घायल का ओपेक चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के इटहर निवासी हरिओम बाइक से बनकटी जा रहे थे। बनकटी चौराहे पर सामने से डीजल लेने स्कूटी से आ रहे लालगंज थाना क्षेत्र के देवमी गांव निवासी 55 वर्षीय मेवालाल पहुंच गए। दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों के चालक दूर जा गिरे। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को बनकटी पीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डा. राजेश कुमार ने दोनों को ओपेक कैली अस्पताल रेफर कर दिया। हरिओम की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने देर रात लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान हरिओम ने दम तोड़ दिया।