फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Injured died in a fight in a quota shop

कोटे की दुकान में हुई मारपीट में घायल की मौत

Wed, 04 Aug 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Injured died in a fight in a quota shop
कोटे की दुकान में हुई मारपीट में घायल की मौत
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज
पैकोलिया थाने के रेवटा में 23 जुलाई को हुई थी घटना
आठ नामजद समेत 12 के खिलाफ दर्ज था मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। राशन वितरण के दौरान थानाक्षेत्र के रेवटा हरिसरन शुक्ल गांव के कोटेदार के यहां हुई मारपीट में बीच-बचाव करते समय घायल युवक की बुधवार को मौत हो गई। जानकारी होने पर सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय व थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप सिंह मय फोर्स गांव में पहुंचे और शांति व्यवस्था बनाये रखने के उपाय किए। 23 जुलाई की घटना के बाद इस मामले में आठ नामजद समेत 12 के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया था, जिनमें दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि रेवटा हरिसरन शुक्ल गांव के कोटेदार रामलगन का बेटा रामअशीष 23 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे कार्डधारकों को राशन वितरण कर रहा था। तहरीर के मुताबिक उसी दौरान रेवटा खड़गबहादुर शाही गांव के अनिल शुक्ल आए और दो क्विंटल गेहूं की मांग करने लगे। उसके मना करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए चले गए। करीब 20 मिनट बाद अपने साथ अंकित, पंकज, दुर्गेश, विपिन, सुनील मिश्र, अरुण दुबे तथा गौर थाना क्षैत्र के पटखौली निवासी राजेश दुबे के साथ आए और लाठी डंडे से पीटने लगे। तभी बीचबचाव में 29 वर्षीय पवन पुत्र राम संवारे गंभीर रुप से घायल हो गए। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा था। पुलिस ने कोटेदार रामलगन की तहरीर पर सभी और चार अज्ञात पर बलवा, घर में घुसकर मारपीट कर बेहोश कर देने, दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना सीओ हर्रैया को सौंप दिया था। दो दिन बाद अंकित और दुर्गेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। घटना के 12वें दिन बुधवार दोपहर बाद इलाज के दौरान पवन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed