{"_id":"68d70129d6fd64f28701b0ba","slug":"information-on-women-empowerment-and-safety-measures-given-to-girl-students-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144741-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छात्राओं को दी महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा उपायों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छात्राओं को दी महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा उपायों की जानकारी
Sun, 28 Sep 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। विकास क्षेत्र के महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज बस्थनवां में जागरूकता अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने छात्राओं को देश और समाज के उत्थान तथा समस्याओं के समाधान के प्रति जिम्मेदार रहने के लिए प्रेरित किया। सुदामा ने मिशन शक्ति के अंतर्गत सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को समाज में व्याप्त चोरी और ड्रोन जैसी समस्याओं से निपटने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया। आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन 1090 और पुलिस सहायता नंबर 112 का प्रयोग करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि धैर्य और सजगता ही सुरक्षा की कुंजी है।
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी घघौवा पंकज त्यागी ने भी छात्राओं को मिशन शक्ति और नारी सशक्तिकरण के तहत जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि महेश चौहान, प्रधानाचार्या शांति पाण्डेय, शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्राएं और स्थानीय अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी घघौवा पंकज त्यागी ने भी छात्राओं को मिशन शक्ति और नारी सशक्तिकरण के तहत जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि महेश चौहान, प्रधानाचार्या शांति पाण्डेय, शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्राएं और स्थानीय अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन