{"_id":"68472f85e57e71f7f70e957d","slug":"information-on-selection-of-seeds-and-fertilizers-basti-news-c-207-1-bst1004-138037-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बीज और उर्वरक के चयन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बीज और उर्वरक के चयन की दी जानकारी
Tue, 10 Jun 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत दुबौलिया ब्लॉक के ग्राम सवाई पर्सन, चिलमा पर्सन एवं भिउरा में सोमवार को कृषक जागरूकता कार्यक्रम हुए। किसानों को बीज और उर्वरक के चयन की जानकारी दी गई। उन्नत एवं नवीन कृषि तकनीकों का इस्तेमाल का उत्पादन के साथ आय बढ़ाने पर जोर दिया गया।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती के वैज्ञानिक डॉ. राघवेंद्र विक्रम सिंह तथा डॉ हरिओम मिश्र ने वैज्ञानिक खेती, मृदा की जांच, बीज का सही चुनाव, उर्वरकों का सही उपयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन, जैविक तथा प्राकृतिक खेती की विधियों एवं धान की सीधी बुवाई, पशुपालन, मछली पालन एवं बकरी पालन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए कृषि सखियों ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कार्य करने, स्वरोजगार अपनाने तथा कृषि आधारित उद्यमों से लाभ कमाने की दिशा में प्रेरित किया।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग से डॉ. अजय कुमार गौड़ एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह ने गर्मी के मौसम में पशुओं की उचित देखभाल का सुझाव दिया। एडीओ (कृषि), बीटीएम, एटीएम, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक आदि शामिल हुए। किसानों ने अपने अनुभव साझा किए।