फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Information about GST 2.0 was given in the Vyapari Samvad program.

Basti News: व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी 2.0 की दी गई जानकारी

Tue, 02 Jun 2026 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Information about GST 2.0 was given in the Vyapari Samvad program.
कार्यक्रम में उप​स्थित अ​धिकारी व व्यापारी।
पुरानी बस्ती। राज्य कर विभाग, खंड-एक की ओर से मंगलवार को पांडेय बाजार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीएसटी करदाताओं और व्यापारियों को जीएसटी की नवीन व्यवस्थाओं व जीएसटी 2.0 के तहत किए गए सुधारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपयुक्त राज्य कर खंड-एक प्रकाश सरोज ने व्यापारियों को जीएसटी पोर्टल के उपयोग, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट तथा नियम-14(5) के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में भी अवगत कराया गया। संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने अपने सुझाव एवं समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। विभागीय अधिकारियों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए जीएसटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा किए। वहीं मौजूद व्यापारी गौरव गुप्ता, अरुण गहलोतरा, वीरेंद्र जायसवाल, मनीष जायसवाल, अनिल कुमार, अनूप अरोरा, सतीश सिंघल, अर्जुन गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, गिरधारी साहू, शिव शंकर आदि व्यापारियों ने संवाद के जरिये सुझाव भी दिए। गौरव गुप्ता ने अधिकारियों से पेनाल्टी को लेकर सवाल किया। उपयुक्त खंड-तीन महेश चंद्र, राज्य कर अधिकारी अमरजीत सहित विभागीय अधिकारियों एवं क्षेत्र के व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने व्यापारियों से कर नियमों का पालन करने तथा समय पर रिटर्न दाखिल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed