फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   indipendence day celibration

Basti News: जिले भर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय का हुआ उद्घोष

Mon, 14 Aug 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 14 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
indipendence day celibration
बस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मेरी माटी-मेरा देश आयोजन के पहले दिन जिले भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चों के अलावा अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और जनप्रतिनिधि सभी शामिल हुए। लोग हाथों में राष्ट्रवादी नारों से लिखी तख्तियां लहरा हुए थे। रास्ते भर वंदे मातरम् और भारत माता की जय की गूंज हो रही थी। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्र भक्ति हर किसी के सिर चढ़कर बोल रही थी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर राजकीय इंटर काॅलेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें जीआईसी, जीजीआईसी, किसान इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर काॅलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज, स्काउट गाइड एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। डीएम प्रियंका निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीडीओ डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

यात्रा गांधी नगर मार्ग से होकर गुजरी तो सड़क के दोनों तरफ दर्शकों की भीड़ लग गई। सजे-धजे बच्चों के गले पर तिरंगा पटका और झंडा आकर्षण का केंद्र बना रहा। उनके मुक्त कंठ से गर्मजोशी के साथ वंदे मातरम् और भारत माता की जय का गगनभेदी उद्घोष सुन हर कोई राष्ट्र भक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। यात्रा में शामिल लोग राष्ट्रीय एकता, अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने का संदेश दे रहे थे। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यह यात्रा कंपनीबाग चौक होते हुए शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में पहुंचकर समाप्त हुई। यहां बच्चों को आजादी पर्व की महत्ता के बारे में बताया गया। इस दौरान स्वतंत्रता की बलि वेदी पर चढ़ने वाले रणबांकुरों को सभी ने नमन किया। उनके प्रति सच्ची श्रद्धा अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीआईओएस जगदीश शुक्ल, बीएसए अनूप तिवारी, प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम सिंह, मुस्लिमा खातून आदि मौजूद रहे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सांसद हरीश द्विवेदी ने मनोरमा विद्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें राम नरेश लवकुश इंटर कालेज के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। सांसद की अगुवाई में यह यात्रा लालगंज बाजार से होते हुए कुआनो- मनवर संगम तट पर स्थित पंचायत भवन परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण भी किया। इसके मौके पर विश्वजीत पाल, अनिल दुबे, मनोज कुमार पासवान, ब्रह्मदेव यादव देवा, सनोज पाल, वीरेंद्र कुमार बबलू, लक्ष्मी गुप्ता, अमृत वर्मा डबलू, अरूण कुमार चौधरी, जय सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह रुधौली, बनकटी, हर्रैया, बभनान, नगर बाजार आदि कस्बों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बच्चों, शिक्षकों के अलावा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।


---------------------------
कलवारी में निकली तिरंगा यात्रा
कलवारी। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कलवारी में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यहां सांसद हरीश द्विवेदी ने आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जन्मस्थली अगौना से झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। सांसद ने बच्चों को पंच प्रणका शपथ दिलाई। तिरंगा यात्रा के सांसद भी पैदल चल रहे थे। यात्रा में सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति, डीडीओ/ प्रभारी बीडीओ बहादुरपुर निर्मल कुमार द्विवेदी, डॉ. केपी मिश्रा, भाजपा नेता कृष्ण कुमार दुबे, प्रमुख बहादुरपुर रामकुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed