फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Increasing eye problems...patients reaching hospital

Basti News: आंख में बढ़ रही परेशानी...अस्पताल पहुंच रहे मरीज

Tue, 05 Nov 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Increasing eye problems...patients reaching hospital
बारूद के कण भी पहुंचा रहे नुकसान, आंखों में आ रही लाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आजकल लोगों की आंख में परेशानी बढ़ गई है। उबड़-खाबड़ सड़कों पर चलने के दौरान धूल उड़ने से उसके कण आंखों में पड़ रहे हैं। वहीं दीपावली में चौतरफा हुई आतिशबाजी के चलते हवा में मिल गए बारूद के हानिकारक कण भी आंखों में पड़ रहे हैं। इसकी वजह से आंख के मरीज बढ़ गए हैं। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों तक बच्चे, बुजुर्ग, जवान सभी आंख से परेशान होकर पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल में सोमवार को बेमौसम आंख के 25 से 30 मरीज पहुंचे। इसी तरह ओपेक चिकित्सालय कैली में भी आंख के मरीजों की संख्या बढ़ी रही। डॉक्टरों का कहना है कि हवा के साथ धूल एवं बारूद के बारीक कण आंख के संपर्क में आ रहे हैं। इससे आंखों में लाली, दर्द और पानी गिरने की समस्या आ रही है। आतिशबाजी करने वाले कुछ बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में है। दवा-उपचार के बाद सप्ताह भर में यह समस्या ठीक हो रही है।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वीपी त्रिपाठी ने बताया कि खुले में चलने के दौरान आंखों में चश्मा जरूर लगाएं। इससे सीधी हवा आंखों में नहीं पड़ेगी। एक्यूआई बढ़ने से भी आंखों पर प्रभाव पड़ सकता है। यदि आंख में जलन हो रही हो अथवा लाली के साथ पानी गिर रहा हो तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। 40 की उम्र के बाद आंख का टेस्ट समय-समय पर कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed