फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Incomplete road on railway station route will be built

Basti News: रेलवे स्टेशन मार्ग की अधूरी सड़क बनेगी

Thu, 01 Feb 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 01 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Incomplete road on railway station route will be built
- सीएम के आने पर बनी थी आधी सड़क, आयुक्त ने शेष भाग के निर्माण के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दक्षिण दरवाजा से रेलवे स्टेशन मार्ग की अधूरी सड़क जल्द बनेगी। आयुक्त अखिलेश सिंह ने इसके निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। पांच सौ मीटर लंबाई में यह सड़क मुख्यमंत्री के आगमन पर अक्तूबर 2023 में बनाकर छोड़ दी गई थी।


आयुक्त बुधवार को अपने सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि अनारंभ निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरा कर कार्य शुरू करा दिया जाए। 50 लाख से ऊपर की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। बताया गया कि कुल 384 परियोजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके सापेक्ष 72 परियोजनाएं पूर्ण हो गई है। गयी है। लागत 2399 करोड़ के सापेक्ष 1535 करोड़ रुपये भी अवमुक्त हो गया है। कुल 1373 करोड़ व्यय किया जा चुका है। अनारंभ परियोजनाओं की संख्या 18 हैं। इसके अलावा कुल 9494 माइलस्टोन में से 6595 माइलस्टोन पूर्ण बताए गए। इस पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि समय से उपभोग प्रमाण पत्र विभागों को उपलब्ध कराए। कहा कि सीएम-डैशबोर्ड पर निर्माणाधीन परियोजनाओं की रिपोर्ट प्रतिमाह समय से अपलोड की जाए। अब मौसम अनुकूल हो रहा है। सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाई जाए। संचालन उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी ने किया। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पांडेय, सीडीओ बस्ती जयदेव सीएस, संतकबीर नगर संत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed