फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Income tax on all the enterprises surveyed Acpijike

एचपीजीके के सभी प्रतिष्ठानों पर आयकर का सर्वे

Wed, 23 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 23 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Income tax on all the enterprises surveyed Acpijike
एस्प्रेरा ज्वैर्ल्स की दुकान पर इनकम टैक्स अधिकारी का छापा।
आयकर विभाग ने बुधवार को हरी प्रसाद गोपी कृष्ण सर्राफ (एचपीजीके) के गोरखपुर, बस्ती, देवरिया और कुशीनगर की दुकानों के साथ ही रियल स्टेट के दफ्तर पर एक साथ सर्वे शुरू किया। देर शाम तक सभी ठिकानों पर पड़ताल होती रही।
विज्ञापन


हरी प्रसाद गोपी कृष्ण के घंटाघर स्थित दुकान पर सहायक आयुक्त राम मनोहर, बलदेवा प्लाजा गोलघर स्थित दुकान पर सहायक आयुक्त एएम भटनागर के नेतृत्व में सर्वे की कार्यवाही शुरू की गई। बलदेव प्लाजा स्थित रियल स्टेट का काम करने वाली पाम पैराडाइज के कार्यालय पर आयकर अधिकारी मकसूद अली तथा एक टीम ने तारामंडल स्थित साइट कार्यालय पर सर्वे शुरू किया। कार्रवाई के क्रम में आयकर अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने कुशीनगर, मो. अली सिद्दीकी ने बस्ती तथा राकेश श्रीवास्तव ने देवरिया स्थित ज्वेलर्स के शो रूम पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। टीम में करीब 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं। सभी जगह जरूरी दस्तावेज खंगालने के बाद में टीम ने कंप्यूटर का हार्ड डिस्क और दस्तावेज कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

 
बस्ती में गांधीनगर स्थित एस्प्रा ज्वेलर्स शोरूम में आयकर विभाग ने दोपहर से लेकर देर रात तक सर्वे किया। पंद्रह से अधिक संख्या में पहुंची आयकर विभाग की टीम ने दोपहर साढ़े 11 बजे से देर रात तक पूरे प्रतिष्ठान की एक-एक चीजों को खंगाला। सहायक आयुक्त आयकर आर लाल के नेतृत्व में पहुंचे आयकर अधिकारी बस्ती मोहम्मद अमीन के अलावा अन्य विभागीय कर्मियों ने पूरे स्टाक की डिटेल तैयार किया। बुधवार होने की वजह से पक्के बाजार में वैसे तो बंदी थी,फिर भी ज्वेलरी मार्केट में तमाम दुकानें खुली थीं। मगर जैसे ही इन सबने आयकर विभाग की टीम देखा,फटाफट शटर गिराकर गायब हो गए। सहायक आयुक्त ने बताया कि कार्रवाई अभी चल रही है। शोरूम में मिले सभी ज्वेलरी, कैश आदि का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। पडरौना नगर के पुराने पंजाब बैंक के सामने स्थित एस्प्रा के शोरूम पर आयकर विभाग की टीम ने सर्वे शुरू की। आयकर अधिकारी की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई के दौरान शोरूम का मेन गेट अंदर से बंद करा दिया गया। देर शाम तक टीम अंदर ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुधवार की शाम करीब चार बजे अचानक आयकर विभाग की दो गाड़ियां इस शोरूम पर पहुंची। आयकर विभाग की सात सदस्यीय टीम ने शोरूम में पहुंचते ही अंदर मौजूद ग्राहकों को बाहर निकलवाकर मेन गेट बंद करवा दिया।  शोरूम के प्राइवेट गार्ड ने बताया कि अधिकारियों ने किसी को भी अंदर आने-जाने से साफ मना कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed