फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Inauguration of Child Health and Nutrition Month... 3.4 lakh children to be covered.

Basti News: बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्घाटन...3.4 लाख बच्चे होंगे आच्छादित

Wed, 10 Jun 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Child Health and Nutrition Month... 3.4 lakh children to be covered.
बाल स्वास्थ्य पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर महिला अस्पताल में बच्चे को विटामिन-ए खुराक पिलाते सीए
बस्ती। बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्घाटन बुधवार को सीएमओ डॉ. राजीव निगम और जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने जिला महिला अस्पताल से किया। 10 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में टीकाकरण सत्रों में 3.4 लाख बच्चे विटामिन-ए खुराक से आच्छादित होंगे।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ करते हुए सीएमओ ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें बाल स्वास्थ्य पोषण माह बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बच्चों को विटामिन-ए की सही खुराक बहुत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बताया कि जनपद में शुरू हुआ बाल स्वास्थ्य पोषण माह 10 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने बताया कि जनपद में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत 3.4 लाख बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद के सभी सीएचसी व पीएचसी के साथ ही टीकाकरण स्थलों पर खुराक निशुल्क पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि विटामिन-ए घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए सभी बच्चों को यह खुराक पिलानी बेहद जरूरी है। इस दौरान अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया, डॉ. डीएस कुशवाहा, वेदांती त्रिपाठी, पलक श्रीवास्तव, संगम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed