फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   in the social site rammay

राममय हो गई सोशल नेटवर्किंग साइटें

Tue, 04 Aug 2020 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
in the social site rammay
राममय हो गई सोशल नेटवर्किंग साइटें
विज्ञापन

फेसबुक पर लिखा प्रत्येक घर में जलाएं पांच दीप
राज प्रकाश
बस्ती। देश में आज का दिन इतिहास रचाने जा रहा है। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसकी तैयारियों करीब एक माह पहले से ही चल रही थीं। भूमि पूजन को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइटें भी राममय हो गई हैं।

फेसबुक, वाट्सएप, ट्यूटर सहित अन्य सोशल नेटवर्किंग साइटों पर भूमि पूजन को लेकर लोग अलग- अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। राजनीतिक दलों के अलावा आम लोगों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। भाजपा नेता सत्येंद्र शुक्ल ‘जिप्पी’ फेसबुक पर कुछ फोटो पोस्ट कर लिखते हैं कि जगत कल्याण एवं भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के निमित्त कुल देवी मां अन्नपूर्णा के दरबार में श्रीराम चरित मानस का पाठ का आयोजन प्रारंभ हुआ। इसी तरह विकास तुली ने पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है कि पांच अगस्त को प्रत्येक घर में पांच दीप जलाएं। भाजपा नेता अनिल पांडेय लिखते हैं कि रामलला हम आएंगे, मंदिर भव्य बनाएंगे। समाजसेवी अजय कुमार श्रीवास्तव लिखते हैं कि पांच अगस्त इतिहास रचने जा रहा है, करोड़ों रामभक्तों की आस्था का प्रतीक भव्य राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ होने जा रहा है, इसलिए घरों में दीप अवश्य जलाएं। अरविंद श्रीवास्तव गोला लिखते हैं कि पुष्पक विमान से पधारे प्रभु राम, देश बनेगा सुख का धाम। राजू अग्रहरि लिखते हैं कि महाकाल के राज में हम इतिहास रचाएंगे, काशी और मथुरा में भी मंदिर भव्य बनाएंगे। इसी तरह वाट्सएप ग्रुपों व ट्यूटर पर भी लोग राम मंदिर से जुड़ी बातों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed